चंदौली(सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट)। जिले में विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ युवक बीच सड़क कार की बोनट पर कई केक रखकर उसे तलवार से काटते दिख रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि उक्त वीडियो चकिया थानाक्षेत्र के लतीफशाह बांध के पास की है।
वहीं इस मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। कुछ दिन पहले मुगलसराय थाना क्षेत्र में भी चौराहे पर केक को तलवार से काटने का वीडियो वायरल हुआ था। तब पुलिस ने तीन लोगों का चालान किया था।

