अतरौलिया आज़मगढ़।(रज्जाक अंसारी की रिपोर्ट) अतरौलिया थाना क्षेत्र के गनपतपुर मिश्रौलिया में चोरी के 24 घण्टे भी नही हुए की चोरो ने क्षेत्र में फिर दो घरों को बनाया निशाना ।चार दिन पहले थाना क्षेत्र अहरौरा के बसेरा गांव में भी घटना घटने के बाद।
चोरों ने शातिराना अंदाज में थाना क्षेत्र के बनवारी पट्टी गांव में फिर दो घरों को अपना निशाना बनाया और पुलिस को खुली चुनौती दे दी।
अभी कल की घटना से पुलिस उबर भी नहीं पाई की क्षेत्र के बनवारी पट्टी गांव में चन्द्रजीत यादव पुत्र स्व0 राम सम्हारे तथा कल्पनाथ यादव पुत्र लालचंद के घर मे पीछे के
रास्ते घर मे घुसकर चोरो ने नगदी समेत लाखों रुपये के गहने चुरा ले गए। परिजनों द्वारा स्थानीय थाने पर सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह तथा फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर घटना के छानबीन में जुट गई ।पीड़ित चंद्रजीत यादव ने बताया कि पीछे के रास्ते चोर घर में घुसे और लगभग 5 लाख के जेवरात व 25 हज़ार नगदी कि चोरी हुई है वही कल्पनाथ यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि 1:00 से 2:00 के बीच में लगभग 4.5 लाख रुपए के गहने व 70 हज़ार नगरी चोरी हुई है,।जिसकी पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी गयी है। इस तरह से क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदात पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। और तो वही पूरे क्षेत्र में लोगों के अंदर चोरी की घटनाओं का भय बना हुआ है। क्षेत्र में अलग-अलग हुई चोरी की घटनाओं में 24 घन्टें बीत जाने के बाद भी पुलिस अंधेरें में तीर चला रही है ।अभी किसी घटना का पर्दाफाश करने में पुलिस असमर्थ हैं।






