मार्टिनगंज ( आजमगढ़) विजय कुमार यादव की रिपोर्ट । दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर (पूक) ग्राम सभा मे बीते करीब आठ माह पूर्व मारपीट में घायल युवक की मौत हो गयी । मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृत युवक की माता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
दीदारगंज थाना के पुष्पनगर ( पुक ) निवासी प्रदीप राजभर 20 वर्ष पुत्र खुनखुन राजभर की गांव के आकाश राजभर 19 वर्ष पुत्र मेवा राजभर से बीते वर्ष मई माह में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी । जिससे बाद प्रदीप पर आकाश राजभर ने चाकू से उसके गर्दन पर हमला कर दिया था । चाकु उसकी गर्दन मे अंदर घुस गया । प्रदीप अचेत हो गया था, उस समय उनके परीजन ने तत्काल उसे डाक्टर के पास ले गये और उसका जान बच गया।
मृतक कि मां निर्मला ने बताया की हमने घटना के बाद स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज करने की कहा पर पुलिस वालों ने सुलह समझौता करवा दिया दिया और हमला करने वाले के पिता ने कहा की इलाज का सारा खर्च हम देंगे। लडके की तरफ़ से गलती स्वीकार कर लिया सुलह समझौता होने के बाद दो चार दिन बीत जाने पर पीड़ित परिवार की खबर तक नहीं लिया
पीड़ित प्रदीप राजभर जिंदगी मौत के बीच जुझता रहा
लेकिन एक भी पैसा इलाज में नही दिये और इलाज के लिए हम लोगों ने अपना ज़मीन तक गिरवी रख दिए वहीं घायल प्रदीप के परिजनों का कहना है कि इलाज बनारस के एक अस्पताल मे चल रहा था, रविवार देर रात को अचानक प्रदीप की ज्यादा तबियत खराब हो गई और खुन की उल्टियां होने लगी। जहा परीजनो ने प्रदीप को इलाज के लिए मार्टीनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले कर गये जहा कुछ समय बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की माता की तहरीर पर सम्बधित धारा मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मृतक के तीन भाई और तीन बहन थी। घटना से परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है मृतक तीनो भाइयों मे सबसे छोटा था।

