अतरौलिया आजमगढ़ |रज्जाक अंसारी की रिपोर्ट|नगर पंचायत अतरौलिया में लगातार कई दिनों से चल रहे भयंकर शीतलहर एवं कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नगर पंचायत द्वारा कम जगहों पर अलाव जलाए जाने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को दोपहर भाजपा नेता विवेक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा नगर पंचायत अतरौलिया कार्यालय पहुंच कर वरिष्ठ लिपिक गिरिजेश यादव से मुलाकात किया और नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी हाल में नगर
पंचायत अतरौलिया में अलाव जलाए जाने में कमी न किया जाए।
बता दे कि जनपद ने भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, वही नगर पंचायत अतरौलिया में कम स्थानों पर अलाव जलाने की शिकायत लगातार मिल रही है जिसको संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक कुमार जायसवाल ने वरिष्ठ लिपिक से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया। कई सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की मांग करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में शीत लहर काफी है। अधिकतर स्ट्रीट लाइट नगर में खराब हो चुकी हैं कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है घने कोहरे के बीच स्ट्रीट लाइट लोगों के लिए काफी मददगार होती है। वही नगर पंचायत में कई जगहों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं अधिक से अधिक जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
इस संबंध में वरिष्ठ लिपिक बृजेश यादव ने बताया कि नगर पंचायत अतरौलिया में अलाव जलाने के लिए किसी भी प्रकार का बजट उपलब्ध नहीं है हम लोग अपनी व्यवस्था से किसी प्रकार से कुछ जगहों पर अलाव जलवा रहे हैं। इस दौरान हाजी अनवर अंसारी उर्फ़ बेचू, उमेश चंद्र जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, दशरथ जायसवाल, अंकित जायसवाल, राजेश कुमार उर्फ गुल्लर सोनी, जगमोहन सोनी, अभिमन्यु जायसवाल, गोविंदा जायसवाल, इरशाद अहमद, पिंटू अग्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

