मार्टिनगंज (विजय कुमार की रिपोर्ट)|समाधान सभागार में समाधान दिवस के अवसर पर 16 शिकायतें पहुंची जिसमें से आठ का निस्तारण किया गया वहीं लेखपाल संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता में उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज को प्रार्थना पत्र सौपते हुए कहा कि 1428 फ़ 0 के खसरे के फार्म अभी तक तहसील में उपलब्ध नहीं कराए गए हैं लेखपाल ने पुराने फार्म को एक दूसरे से लेकर 1428 फ0 कखसरा तैयार किया गया था फसली वर्ष 1429 क खसरा फार्म/प्रारूप प 0 क0 3 / आर0 सी 4/के अभाव में नहीं बनाया जा सका था आनलाइन
खसरा फीडिंग मे वर्ष 1428 की फिडीग हस्तलिखित 1428 फ0 के खसरे के अनुसार लेकपालो द्वारा प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर को 10हजार से ₹30 हजार रुपये तक का भुगतान अपने वेतन से देकर कराई गई है। फसली 1429 की फीडिंग खसरा 1428 फ0 मे पूछताछ के आधार पर संशोधन करके कराई गई है खसरे के फार्म/ प्रिंट निरंतर मांग के बावजूद उपलब्ध नहीं कराए गए ।30 अगस्त 2022 को माननीय परिषद के पत्रांक आर- 224/ 7 / 105 / खसरा 2022 द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को खसरा पत्रांक स0 - 4 (आर सी 4 क0 ) का प्रिंटआउट कॉलम नंबर 1 से 4 तक भरी सुचनाओं सहीत तहसील से संबंधित लेखपालो को उपलब्ध कराने के निर्देश निर्गत किए गए थें ।किन्तु आजतक किसी भी जनपद मे प्रिंटआउट लेखपालों को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं ।फसली वर्ष 1429 ऑनलाइन खसरा फीडिंग में फसलों का विवरण अधिकारियों के दबाव में त्रुटिपुर्ण फिड किया जा चुका है ।खरीफ 1430 फ0 की पड़ताल का समय समाप्त हो चुका है खतरे के प्रिंट आउट के अभाव में लेखपालों द्वारा खरीफ 1430 फसली की पडताल नही हो सकी। तहसील अधिकारियों के द्वारा 1430 फसली के फसलों का ब्योरा आनलाइन फीडिंग का दबाव लेखपालो पर बनाया जा रहा है। वही प्रथना पत्र सौपते हुए मोके पर उपस्थित रहे कनीष्ठ उपाध्यक्ष रामायण मिश्रा,उप मंत्री ममता रानी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता,व आय ब्यय निरीक्षक बैभव आनन्द सिंह, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी,प्रान्ती खन्ड मंत्री किष्ण कुमार यादव, लेखपाल गोरखनाथ यादव,देवानंद यादव, सुजीत, रणधीर सिंह,प्रवीण,गोविंद सोनी,शिवानी सिंह,अनिल सिंह आदि लोग ।

