फूलपुर आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन
February 17, 2023
0
फूलपुर आजमगढ़: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पर लाइफ लाइन हॉस्पिटल आजमगढ़ के सौजन्य से बृहद आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उप जिलाधिकारी फूलपुर एवं चिकित्सा अधीक्षक फूलपुर के के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस आयुष्मान मेले के आयोजन में खंड विकास अधिकारी फूलपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेले में काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित हुए, एवं आयुष्मान कार्डधारक भी काफी संख्या में आए। आयुष्मान कार्ड धारकों की स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित रेफरल एवं इलाज किया गया। मेले में लाइफ लाइन हॉस्पिटल आजमगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इंद्रराज यादव की रिपोर्ट

