बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के नया चौक बिलरियागंज से शिव बारात की एक झांकी बाजार वासियों द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाला गया जिसमें शिव पार्वती की झांकी के साथ डीजे ,बैन्ड बाजा, व ढोल ताशे के साथ धार्मिक गीतों पर थिरकते युवा ने पटाखा फोड़ते हुए नया चौक, पुराना चौक,खास बाजार,कासिमगंज, ब्लाक,होते हुए शिव मंदिर
सहाबुद्दीनपुर में पहुंच कर फिर वापिस आ कर नया चौक पर समाप्त हुआ वहीं शिव झांकी में बाजार के बच्चे युवा, बुजुर्ग आदि बाजार के सम्मानित लोग उपस्थित रहे वहीं जगह जगह थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने पुलिस तैनात कर दिया था ताकि कहीं किसी को असुविधा ना हो। कुसुमलता पाण्डेय की रिपोर्ट

